आज का राशिफल, 10 जून 2019, दिन- सोमवार

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, सोमवार का दिन और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आज दोपहर 02 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। साथ ही आपको बता दूं कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी को शुक्ला देवी के पूजन का विधान है। इसके साथ ही मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि सूर्योदय से रात 10:23 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Aries (मेष)

आज का दिन : आज किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। वो आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शिव जी को सफेद फूल अर्पित करें, आपको फायदा मिलेगा।

Taurus (वृष)

आज का दिन : आज ऑफिस में सहकर्मी से बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। शिव चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : आज आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। नए दम्पत्तियों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें सफल होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते खुल सकते हैं। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

 

Cancer (कर्क)

आज का दिन : आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज आपका आर्थिक पक्ष भी थोड़ा कमजोर रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का प्लान टालना पड़ सकता है। लेकिन आपकी दोस्ती मजबूत बनी रहेगी। परिवार के खास मामलों में आज आपको अनदेखी से बचना चाहिए। घर में भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करने पर विचार करेंगे। शिव मन्दिर में तिल चढ़ाएं, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

 

Leo (सिंह)

आज का दिन : पारिवारिक मामलों के निपटारे में आपको भागदौड़ हो सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिये किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी। मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

 

Virgo (कन्या)

आज का दिन : आज आप हर असंभव को संभव बनाने की ताकत रखेंगे। आप अपने हर काम में सफल होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की बनी रहेगी। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

Libra (तुला) 

आज का दिन : आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। साथ ही आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से भी बचना चाहिए। व्यापार मध्यम स्तर पर रहेगा। आपसे कोई गलती होने की संभावना है। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। आपके परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। चिड़ियों के लिए पानी का बर्तन रखें, सारे काम आसानी से पूरे होंगे ।

 

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का योग भी बन रहा है। इस राशि के जो लोग कुंवारे हैं और अपने लिये एक अच्छा जीवनसाथी तलाश रहे हैं, उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है। आज आपकी यात्रा शुभ रहेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

 

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उन्हें काफी लाभ मिलेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिये बहुत मददगार साबित होंगे। आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। हर संभव तनाव से बचें । अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन : आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। आप परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना चाहिए। पैसों का लेन-देन करने से भी आज के दिन आपको बचना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपके दाम्पत्य संबंध बेहतर रहेंगे। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

 

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी आपके सामने आएंगे। जीवनसाथी से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

 

Pisces (मीन)

आज का दिन : आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज घर में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी जरूरी काम में अपनों की मदद से आप बहुत खुश रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये सुखद रहेगी। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। ॐ नम: शिवाय  मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी।

LIVE TV