रायबरेली में शादी में गए युवक को लगी गोली, रिवाल्वर साफ़ करते समय हुआ हादसा

रिपोर्ट-अखिल श्रीवास्तव/रायबरेली

रायबरेली जिले में दोस्त की शादी में गए युवक को सन्दिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में खून से लतपथ युवकों को सीएचसी लाया गया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  जिला अस्पताल में फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। युवक के पेट मे गोली लगी हुई है।

युवक को लगी गोली

दरअसल रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के थिलासा गाँव के रहने वाले योगेंद्र सिंह अपने चाचा के साथ भोजपुर अपने दोस्त की शादी में गया हुआ था। बतायां जा रहा है कि वही अचानक फायर हो गया जिससे योगेंद्र को गोली लग गई।

जिस रिवाल्वर से गोली चली वह घायल के चाचा की ही बताई जा रही है। घायल की माने तो उसके चाचा रिवाल्वर साफ कर रहे थे और रिवाल्वर छोड़ कर बाहर चले गए रिवाल्वर लोड था जब उसने देखा और उसे उठाया तब तक फायर हो गया और उसे गोली लग गई।

वही डाक्टर की माने तो युवक के पेट मे गोली लगी हुई है उसके भर्ती कर लिया गया है।फिलहाल अब वह खतरे से बाहर है। इलाज किया जा रहा है।

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर से भारत को बड़ा फायदा, दोनों देशों को बढ़ेंगे निर्यात…

फिलहाल पूरा मामला संदिग्ध है गोली कैसे लगी कही हर्ष फायरिंग के दौरान तो गोली नही लगी। पुलिस इन बिंदुई पर जांच में जुटी हुई है। इस पूरे मामले में पुलिस के आलाधिकारी जांच होने के बाद ही कुछ भी बोलने को राजी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस की तफ्तीश में क्या सामने निकल कर आता है और घटना की असली वजह क्या है?

LIVE TV