
आज के समय में कपल्स के बीच में लिव इन रिलेशनशिप का चलन काफी चल रहा है। इसमें कपल्स शादी किए बिना आपसी सहमति से विवाहित जोड़े की तरह रहते हैं। शादी के बंधन में बंधने से पहले एक दूसरे को समझने-परखने के लिए यह एक अच्छा तरीका है, वहीं इसके बहुत सारे नुकसान भी हैं।

आइए जानते हैं इसके कुछ पहलुओं के बारे में-
लिव इन रिलेशनशिप के फायदे –
-लिव इन रिलेशनशिप में रहने से शादी से पहले आपको एक दूसरे को समझने का समय मिल जाता है। अगर आपको लगता है कि उनके साथ नहीं रहा जा सकता तो आप ब्रेकअप करके अलग हो सकते हैं, जो तलाक लेकर अलग होने से बेहतर ऑप्शन है।
-अब वो समय गया जब लड़कों के ऊपर घर को संभालने की जिम्मेदारी होती थी और लड़कियां घर देखती थीं। आज दोनों काम करते हैं और सारी जिम्मेदारियों को बराबर बांटते हैं। ऐसे में साथ रहकर सारी जिम्मेदारियों को आगे जाकर कैसे बांटना है, इसे आसानी से अनुभव किया जा सकता है। जहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने का एक फायदा यह भी है कि कपल्स अपने बीच के मसलों को माता-पिता को शामिल किए बिना खुद सुलझा लेते हैं, जो उनकी अंडरस्टैंडिंग कि लिए अच्छा कदम है। वहीं यह रिश्ता अधिक बोझिल नहीं होता। ऐसे में दोनों पार्टनर पूरी तरह से निजी रूप से आजाद होते हैं।
लिव इन रिलेशनशिप के नुकसान –
-लिव इन में रहने से बंधन में न बंधने की आजादी तो होती है, लेकिन दूसरी तरफ आप अपनी जिंदगी को खुलकर जी नहीं पाते।
-दोनों के मन में एक दूसरो के बहकने को लेकर डर बना रहता है।
-दोनों के मन में एक दूसरो के बहकने को लेकर डर बना रहता है।
-कमिट्मेंट तोड़ने का डर इस तरह हमेशा मन में बना रहता है कि तनाव की स्थिती उत्पन्न हो जाती है।
-साथ रह लेने के बाद एक दूसरे के साथ शादी के बाद कुछ एक्सपलोर करने को नहीं बचता।
-कल को किसी कारण शादी न हो पाए तो दूसरे रिलेशन में जाने में मुश्किल होती है।
-साथ रह लेने के बाद एक दूसरे के साथ शादी के बाद कुछ एक्सपलोर करने को नहीं बचता।
-कल को किसी कारण शादी न हो पाए तो दूसरे रिलेशन में जाने में मुश्किल होती है।
लिव इन रिलेशनशिप के दौरान इन बातों का रखें धयान-
-आपको अपने सभी अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए।
-आपका पार्टनर यदि आपकी मजबूरी या आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करता है तो उसे रोकने की आपमें क्षमता व हिम्मत होनी चाहिए।
-आपका पार्टनर यदि आपकी मजबूरी या आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करता है तो उसे रोकने की आपमें क्षमता व हिम्मत होनी चाहिए।
-अपने पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा होना चाहिए व इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको उस निर्णय को जीवन भर निभाना पड़ेगा।
-अगर इस रिलेशनशिप के चलते आपको बीच में ही अकेला रहना पड़े तो उसके लिए अपने-आपको पहले से ही मजबूत बनाकर रखिए तभी आप सफल लिव इन रिलेशनशिप में रह पाएंगे।
-अगर इस रिलेशनशिप के चलते आपको बीच में ही अकेला रहना पड़े तो उसके लिए अपने-आपको पहले से ही मजबूत बनाकर रखिए तभी आप सफल लिव इन रिलेशनशिप में रह पाएंगे।