इंडोनेशिया में आई अचानक बाढ़ , 29 लोगों की हुई दर्दनाक मौत…

नई दिल्ली :  आज के समय में आए दिन प्राकतिक आपदा का कहर बढ़ता जा रहा हैं।  वहीं अगर देखा जाये तो दुनिया में इस आपदा की संख्या बढ़ती हुई नज़र आ रही हैं ।

 

इंडोनेशिया

 

वहीं इंडोनेशिया में सलाधार बारिश की वजह से आयी बाढ़ में 29 लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन से अधिक लोग अब भी लापता हैं। जहां इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ आम बात हैं, खासकर अप्रैल से अक्टूबर के बीच मानसून के दौरान ऐसी घटनाएं ज्यादा होती हैं।

बता दें की सोमवार को, इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने 29 लोगों की मौत की पुष्टि की और कहा कि सुमात्रा द्वीप से कम से कम 13 और लोग लापता हैं। सैकड़ों इमारतों, पुलों और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही करीब 12,000 अन्य लोगों को बाढ़ग्रस्त बेंग्कुलु प्रांत से निकाला गया है।

 

LIVE TV