
नई दिल्ली : युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और क्रिस लिन के अर्धशतकों के बाद आंद्रे रसेल की तूफानी पारी से कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ दो विकेट पर 232 रन बनाए जो मौजूदा IPL सीजन का सबसे बड़ा स्कोर था।

जहां इस विशाल स्कोर को पाने के लिए मुंबई के हार्दिक पांड्या ने जी-जान लगा दी, लेकिन पांड्या सिर्फ दिल ही जीत पाए। मैच कोलकाता जीत गई। 34 रन के अंतर से हुए जीत-हार के इस फैसले वाले मैच में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने।
बता दे को कोलकता की मुंबई के खिलाफ यह छठी जीत थी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए थे। जिसमे से 18 मैच मुंबई की टीम ने जीते हुए थे और मात्र 5 मैच ही कोलकता की टीम ने जीते हुए थे।
वहीं शुभमन गिल ने अपने IPL करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। यह उनके IPL 2019 का दूसरा अर्धशतक था। शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके इस टूर्नामेंट का करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। लेकिन आंद्रे रसेल ने अपने IPL करियर का 8वां अर्धशतक लगाया। इसमें से 4 अर्धशतक, तो उन्होंने इसी सीजन में आए।
दरअसल रसेल ने आईपीएल 2019 में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए। वह इस आईपीएल में 50 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। किसी सीजन में इससे पहले 50+ छक्के सिर्फ क्रिस गेल ही लगा पाए हैं।
यह कारनामा उन्होंने दो बार किया। पीयूष चावला ने अपने IPL करियर के 150 विकेट हासिल कर लिए। वह लसिथ मलिंगा और अमित मिश्रा के बाद 150 विकेट हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बने।
जहां कोलकाता ने 232 रन का एक बड़ा स्कोर बनाया था। यह इस आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर था। कोलकाता का आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। लेकिन यह आईपीएल में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का 100वां मैच था। पहली बार उन्होंने कोलकाता के ही खिलाफ 2013 में कप्तानी की थी। अब कप्तानी का सैकड़ा भी कोलकाता के ही खिलाफ लगाया है।
जहां रोहित IPL में 100 या उससे ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। रोहित से पहले यह कारनामा एमएस धोनी (चेन्नई, पुणे), गौतम गंभीर (कोलकाता, दिल्ली), विराट कोहली (बैंगलोर) कर चुके हैं।
इस मैच में मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस IPL सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का तीसरा और मौजूदा सीजन का पहला अर्धशतक था। 34 गेंदों पर 91 रन की यह पारी उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।





