
मुंबई। इस समय बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी माने जाने वाली मलाइका और अर्जुन की शादी के लिए फैंस बेकरार हैं। लेकिन उससे भी ज़्यादा लोगों को इस बात की उत्सुकता रहती है कि उनके इस रिश्ते पर मलाइका के पूर्व पति अरबाज़ खान की क्या राय है।
इसी लिए अरबाज़ से उनके मन की बात जानने के लिए जब मीडिया उनके पास पहुंची तो उन्होंने भी हंसकर सवालों का जवाब दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।