देखें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का बचपन से अब तक का हॉट अवतार

बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का हॉट अवतार भले ही अब वायरल हो रहा हो लेकिन वो बचपन से कितनी ग्लैमरस थी ये आप उनकी इन पुरानी तस्वीरों और वीडियो को देखकर जरुर समझ जाएंगे। एक फिल्मी फैमिली में पैदा हुई जाह्मवी कपूर को रगों में भी मां श्रीदेवी की तरह ही टेलेंट है। जाह्नवी कपूर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुम्बई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। हालांकि श्रीदेवी बिल्कुल भी नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी कभी एक्टिंग में आए लेकिन डेस्टिनी को जो मंजूर हो उसे भला कोई कैसे बदल सकता है। जाह्नवी ने छोटे होते ही स्टेज पर परफोर्म करना शुरु कर दिया था। घर में बहन के साथ डांस करना हो या फिर स्कूल के स्टेर पर परफोर्म करना हो वो खुशी-खुशी सब चीज़ों में पार्टिसिपेट करती थी।

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद जाह्नवी कपूर ने एक्टिंग का कोर्स किया। श्रीदेवी की बेटी ने ये फिल्म कोर्स ली स्ट्रेसबर्ग थिएटर एन्ड फ़िल्म इंस्टीट्यूट से किया। इसी इंस्टीट्यूट से रणबीर कपूर और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी फिल्म कोर्स किया है।

जानिए क्या हैं दुनिया के सबसे छोटे बैग की खासियत

जाह्नवी कपूर का बिकिनी लुक

देखें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का बचपन से अब तक का हॉट अवतार

जाह्नवी कपूर जिस बिकिनी लुक में अब हॉट दिखती हैं उसी बिकिनी लुक में बचपन में वो बेहद क्यूट दिखा करती थी। कैमरा देखते ही जाह्नवी के चेहरे के एक्सप्रेशन बचपन से ही बदल जाते हैं। नॉटी नखरे और क्यूट सी स्माइल उनकी हर तस्वीर को खास बना देती है।

https://www.instagram.com/p/BpxRjTUlKru/?utm_source=ig_embed

मम्मी श्रीदेवी और पापा बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी कपूर

देखें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का बचपन से अब तक का हॉट अवतार

जाह्नवी कपूर बोनी और श्रीदेवी की पहली संतान थी इसलिए उन्हें ज्यादा लाड-प्यार भी मिला। इंडियन सिनेमा में काम करने वाले बोनी कपूर और श्रीदेवी हालांकि हमेशा ही बहुत बिज़ी रहते थे लेकिन अपनी बेटी की परवरिश में उन्होंने फिर भी कोई कमी नहीं छोड़ी। श्रीदेवी अपनी बेटी को अकसर अपने साथ बाहर लेकर जाना पसंद करती थी। अब ये तो सब जानते हैं कि एक सेलिब्रिटी के लिए घर से बाहर निकलना कितना मुश्किल होता है। हमेशा ही फैंस से घिरी रहने वाली श्रीदेवी जब अपनी बेटी के साथ बाहर निकलती तो कैमरा उन्हें भी साथ में कैप्चर करते। यही वजह है कि जाह्नवी को कैमरा के सामने पोज़ देने की बचपन से ही आदत हो गयी थी।

अब बदल गया है लूट का तरीका, हाथ-पैर के स्थान पर आया ‘गूगल रोडमैप’

जाह्नवी कपूर का सिस्टर्स लव

श्रीदेवी के जाने के बाद जाह्नवी कपूर अपनी बड़ी बहन अंशूला के और भी क्लोज़ आ गयी है। अर्जुन कपूर और अंशूला जाह्नवी कपूर के स्टेप बर्दर-सिस्टर हैं। अंशूला अपनी छोटी बहन का बेहद ख्याल रखती हैं और जाह्नवी भी अपनी बहन से सीखकर अपनी छोटी बहन खुशी का ख्याल रखती हैं। तीनों बहनों के बीच की बोन्डिंग अकसर सोशल मीडिया और फैमिली इवेंट पर नज़र आती है। फैशन के मामले में जाह्नवी और खुशी अपनी कज़िन सिस्टर सोनम कपूर का फैशन फोलो करना भी पसंद करती हैं। ऐसा कई बार होता है जब सोनम या रिहा कपूर इन्हें फैशन टिप्स देती हैं।

https://www.instagram.com/p/Br9z2ooHNh1/

जाह्नवी कपूर का लहंगा लुक देखें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का बचपन से अब तक का हॉट अवतार

धड़क फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी श्रीदेवी की बेटी वेस्टर्न और इंडियन हर अवतार में ग्लैमरस नज़र आती हैं। लहंगों की बात करें तो जाह्नवी इसे जिस तरह से कैरी करती हैं वो अब उनका स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है।

जाह्नवी कपूर का साड़ी लुक

देखें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का बचपन से अब तक का हॉट अवतार

बॉलीवुड में आते ही श्रीदेवी के साथ जाह्नवी कपूर के लुक को कम्पेयर किया जाने लगा। जाह्नवी ने भी हमेशा ये कहा कि वो अपनी मम्मी की तरह अगर थोड़ा भी दिख पायी या काम कर पायी तो वो खुद को सफल समझेंगी। यही वजह है कि जाह्नवी को जब भी मौका मिलता है वो अपनी मम्मी से मिलता-जुलता लुक कैरी करती हैं।

इस साड़ी में छिपे हैं सर्जिकल स्ट्राइक-2 के सबूत, जिसे आपका जानना है बेहद जरूरी…

जाह्नवी कपूर के बर्थ डे के खास मौके पर उनके फैंस को उनकी बचपन की तस्वीरें और वीडियो देखकर और जाह्नवी कपूर के लेटेस्ट ग्लैमरस लुक देखकर जरुर अच्छा लगेगा। तो आप भी अगर जाह्नवी की फैन हैं तो आप हमें ये जरुर बताएं कि आपको जाह्नवी कपूर का कौन सा लुक पसंद आया।

LIVE TV