
कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार यूपी पहुंच रही हैं। अपने दौरे की शुरुआत प्रियंका गांधी एक मेगा रोड शो के साथ करेंगी। यह रोड़ शो सुबह 11 बजें से शुरू होगा।
सोमवार को प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दोपहर करीब 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयर पोर्ट पहुंचेंगे। वहां स्वागत के बाद उनको जुलूस की शक्ल में कांग्रेस मुख्यालय तक लाया जाएगा।
शहीद पथ तिराहे से अवध चौराहा, आलमबाग, नत्था होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, लाल बाग तिराहा, हजरत गंज चौराहा से राज भवन होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। 15 किमी लंबा यह रोड शो 4 घंटे से ज्यादा समय तक चलेगा। इस रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
एयरपोर्ट से पहले प्रियंका अपने भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पहुंची। यहां से एयरपोर्ट की तरफ रवाना हुई।
अपने पहले लखनऊ दौरे के लिए प्रियंका वाड्रा अपने घर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकल चुकी हैं।
प्रियंका गांधी के दौरे से पहले लखनऊ पोस्टरों से पट गया है। एक स्थान पर लगे पोस्टर में प्रियंका को मां दुर्गा के रूप में दिखा गया है।
प्रियंका वाड्रा के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में नए ढंग की सियायत शुरू करने का संकेत दिया है। सोशल मीडिया पर जारी ऑडियो संदेश में दोनों प्रभारियों ने अपने लखनऊ आने की जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की। अपने संदेश में पूर्वी जिलों की प्रभारी प्रियंका ने कहा-
अरूण जेटली की जनता से अपील, ‘संस्था बर्बाद करने वालों’ से देश बचा लो
“नमस्कार, मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं। कल आप से मिलने मैं लखनऊ आ रही हूं। मेरे दिल में आशा है कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरुआत करेंगे। ऐसी राजनीति जिसमें आप सब भागीदार होंगे। मेरे युवा दोस्त, मेरी बहनें और सबसे कमजोर व्यक्ति सबकी आवाज सुनाई देगी। आइए मेरे साथ मिलकर इस नए भविष्य, इस नई राजनीति का निर्माण करें।”