सिंचाई मंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक, बाढ़ प्रभावितों के लिए किया बड़ा ऐलान

रिपोर्ट- पंकज श्रीवास्तव

गोरखपुर सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज गोरखपुर के सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी जिला समन्वय समिति की बैठक जिले के अधिकारियों के साथ की।

गोरखपुर

बैठक के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियो से बातचीत में कहा कि पिछली बार मैंने बाढ़ आने के पूर्व तैयारी बैठक की थी और आज जब बाढ़ आयी है। उस समय बाढ़ पीडितों के लिए क्या इंतजाम किये गए है। उसकी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को हर सम्भव मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वैसे तो इस बार गोरखपुर जिले में कोई बाँध नहीं टूटा है। लेकिन फिर भी जो गांव पानी से प्रभावित हुए हैं या जो मकान गिरे हैं।

यह भी पढ़ें:- ‘चाचा’ ने तरकश से निकाला ऐसा तीर कि ‘भतीजे’ की डूब जाएगी सियासी लुटिया!

उनको आर्थिक सहायता के साथ ही प्रधानमन्त्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनवाया जाएगा साथ ही, जिनकी फसल नुक्सान हुई है। उसका आंकलन कर सहायता दी जायेगी।

यह भी पढ़ें:- राजधानी में नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ, हर साल यहां से मिलते हैं सैकड़ों IAS/PCS

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने खुद बैठक कर बाढ़ पीडितों को हर सम्भव मदद पहुँचाने का निर्देश दिया है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV