एशियाई खेल: महिला तीरंदाजी टीम ने कंपाउंड स्पर्धा में भारत को दिलाया रजत पदक
जकार्ता| भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने मंगलवार को 18वें एशियाई खेलों में कंपाउंड स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया है। एशियाई खेलों में महिला टीम की कंपाउंड स्पर्धा में यह पहला रजत पदक है। इससे पहले 2014 में महिला टीम को इस स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल हुआ था।
दक्षिण कोरिया की टीम ने भारतीय महिला टीम को फाइनल मुकाबले में 231-228 से मात दी। भारत की झोली में 10वें दिन गिरा यह पहला पदक है।
गौरतलब है कि भारत के ध्वजावाहक रहे नीरज ने कल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए सोमवार को 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें: #Asian Games: सुधा सिंह ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीता रजत
वहीं भारत की महिला धावक सुधा सिंह ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक पर कब्जा जमाया। सुधा ने नौ मिनट 40.03 सेंकेंड में दूरी तय करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। यह भारत का दिन का तीसरा पदक और दूसरा रजत है।