आज का इतिहास: देश को मिला हॉकी खेल का भगवान ‘मेजर ध्यानचंद’

ध्यानचंद एक महान भारतीय  हॉकी प्लेयर थे। इनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। जिन्हें बड़े पैमाने पर हॉकी का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। ध्यानचंद के गोल करने की क्षमता कमाल की थी। उनके खेलने के दौरान भारत ने हॉकी में तीन गोल्ड मैडल (1928, 1932 और 1936) ओलंपिक में जीते थे। यही वह समय था जब भारत हॉकी में सबसे अच्छी टीम था।
आज का इतिहास: देश को मिला हॉकी खेल का भगवान 'मेजर ध्यानचंद'
हॉकी बॉल के साथ अपने कंट्रोले के लिए ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। ध्यानचंद ने आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच 1948 में खेला। अपने अंतराष्ट्रीय करियर के दौरान वे 400 से अधिक गोल कर चुके थे।
भारतीय सरकार ने अब तीसरा और उनके दौर में दूसरे स्थान का नागरिक सम्मान पद्मभूषण प्रदान 1956 में किया। उनका जन्मदिन भारत में नेशनल स्पोर्ट्स डे के तौर पर 29 अगस्त को मनाया जाता है।
आज का इतिहास 
29 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ 
1945 – ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
1947 – डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये एक प्रारूप समिति का गठन किया                गया।
1953 – सोवियत संश्रघ ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
1957 – कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।
1974 – चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना।
1987 – कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
1991- डेन ओब्रिवन ने डेकाथलोन में 8812 अंकों के साथ विश्व रिकार्ड बनाया।
1996 – आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
1998 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
1999 – बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
2000 – न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
2001 – पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के ‘एच-2 ए’ रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।
आज जन्में व्यक्ति 

भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था।
भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक  के. राधाकृष्णन का जन्म 29 अगस्त 1949 को हुआ था।
भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक माधव श्रीहरि अणे का जन्म 29 अगस्त 1980 को हुआ था।
भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता  का जन्म 29 अगस्त 1887 को हुआ था।
आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 
राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस)
LIVE TV