भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे वीडियो सॉंग में किशन और आयुषी लाजवाब केमेस्ट्री

मुंबई। भोजपुरी के सबसे महंगे म्यूजिक वीडियो ‘वादा’ अभी हाल ही में वेब पर रिलीज हुआ है, जिसमें नवोदित किशन राय और आयुषी तिवारी की ‘केमेस्ट्री’ लाजवाब नजर आ रही है।

vada

निर्देशक आशी तिवारी ने कहा, ”यह वीडियो गीत अन्य भोजपुरी गानों से काफी अलग है, क्योंकि इसकी मेकिंग बहुत बड़े पैमाने पर हुई है। इसमें हमने भोजपुरी के उभरते कलाकार किशन राय और आयुषी तिवारी को कास्ट किया है। इनकी केमेस्ट्री निखर कर सामने आ रही है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं।”

ये भी पढ़े:-सांस लेने की परेशानी का जड़ से सफाया करता हैं यह आयुर्वेदिक नुस्खा, चौथा है सबसे असरदार

उन्होंने बताया कि वादा’ गाने को गोलू अभिषेक की आवाज में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि इसे पप्पू गौतम ने लिखा है।

उन्होंने बताया कि ये एक ऐसा वीडियो गाना है, जो सबके दिलों को छू जाएगा। भोजपुरी फिल्म जगत में इस तरह का पहला म्यूजिक वीडियो होगा, जिसकी मेकिंग पर काफी ध्यान दिया गया है और यह काफी महंगी है।

उल्लेखनीय है कि किशन राय और आयुषी तिवारी की जोड़ी भोजपुरी फिल्म ‘चैंपियन’ में भी काम कर रही है, जिसकी शूटिंग इन दिनों मुंबई में की जा रही हैं। इस गाने के साथ आशी तिवारी का दावा है कि जो लोग भी इस वीडियो में किशन राय और आयुषी की केमेस्ट्री सबको पसंद आने वाली है।

जल्द ही एक और गाना आशी तिवारी के निर्देशन में ‘दिल ले गइल सवरकी’ भी वेव म्यूजिक से रिलीज होने वाला है, जिसे किशन राय और सनी सिंह के ऊपर फिल्माया गया है।

LIVE TV