…तो इसलिए मनाते हैं फादर्स डे, स्पेशल डे पर गूगल ने भी बदला डूडल

आज पूरी दुनिया में फाडर्स डे बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर गूगल ने भी डूडल के जरिए खास अंदाज में यह डे सेलिब्रेट किया है। गूगल ने आज फादर्स डे के मौके पर रंग-बिरंगा डूडल बनाया है। गूगल ने रंग बिरंगे हाथ के 6 पंजों को डायनासोर के रूप में दिखाया है। इससे पहले मडर्स डे पर गूगल ने एक थीम तैयार की थी। ये बात तो सभी जानते हैं कि आप का दिन फाडर्स के नाम है लेकिन इस दिन की शुरूआत कैसे हुई कोई भी नहीं जानता होगा। आइये जानते हैं फादर्स डे से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

फादर्स डे

कब मनाया जाता है फादर्स डे

फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को बनाया जाता है। इस साल यह जिन आज यानि कि 17जून को मनाया जा रहा है। पिछले साल फादर्स डे 18 जून को मनाया गया था।

फादर्स डे के पीछे की कहानी

फादर्स डे को करीब 108 सालों से सेलिब्रेट किया जा रहा है। फादर्स डे की शुरूआत सबसे पहले सन 1909 में अमेरिका के वॉशिंगटन से हुई थी। स्पोकेन शहर में सोनोरा डॉड ने अपने पिता के लिए सेलिब्रेट किया था। बाद में यह दिन 1966 में अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इसे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया था। 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा इस दिन यूनाइटेड स्टेट्स में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी।

 

LIVE TV