
प्राचीन काल से ही हमारे ऋषि मुनि जड़ी-बूटियों से ही सभी बीमारियों का इलाज करते आए है। ऐसी ही एक हर्ब है जिसका नाम है कुट्की जिसका नाम भी शायद ही आपने सुना हो यह हर्ब हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। यह हर्ब खासकर पेट से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं के लिए काफी लाभकारी है। आइये जानते हैं इस हर्ब के और भी क्या लाभ है।
लिवर
यह हर्ब लिवर से टॉक्सिन्स निकालती है और लिवर को सही से काम करने देती है। यह हर्ब लिवर को बहुत मजबूत बनाती है। कुट्की हर्ब एंजाइम्स के लेवल को साधारण तक लाने में मदद करता है। एल्कोहल,सिगरेट और दवाओं के कारण नुकसान को कम करने में यह हर्ब काफी मदद करती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है
अगर आपके शरीर की इम्यूनिटी कमजोर है तो यह आपके लिए सोचने का विषय है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत होना बहुत जरूरी है। कुट्की हर्ब शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है जिसकी वजह से शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए कुट्की का सेवन करने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है।
त्वचा
कुट्की में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कुट्की डिसऑर्डर को ठीक करने में मदद करती है। डर्मेटाइटिस, त्वचा की एलर्जी, गहरे घाव आदि को ठीक करने में कुट्की का सेवन लाभकारी होता है। इसलिए इस हर्ब का सेवन समय-समय पर करते रहना चाहिए।
भूख बढ़ती है
कुछ लोग भूख न लगने के कारण काफी परेशान रहते हैं क्योंकि इस वजह से लोगों का वजन भी कम होने लगता है। जिन लोगों का वजन तेजी से कम होता जा रहा है उनके लिए यह हर्ब किसी वरदान से कम नहीं है। यह गैस्ट्रिक जूस के स्राव को बढ़ा देता है जिससे भूख में सुधार होता है और आपको भूख लगने लगती है। साथ ही इसका सेवन करने से थकान दूर होती है।
पाचन
कुट्की हर्ब पाचन प्रकिया को सुधारने के लिए काफी लाभकारी है। अगर आप कब्ज और गैस की बीमारी से परेशान हैं तो आपके लिए दिन में एक बार इस हर्ब का जरूर सेवन करना चाहिए। कुट्खी हर्ब में लैक्सेजिव नामक गुण होते हैं इसलिए यह शरीर की पेट से जुड़ी सभी बीमारियों में राहत का काम करती है। इसलिए कुट्की का सेवन कब्ज, जी मिचलाने और उल्टी की समस्या को कम करना है।