
मुंबई। लेजेंड्री हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी पर बनी फिल्म सूरमा का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ट्रेलर में संदीप सिंह से फ्लिकर सिंह बनने के सफर को दर्शाया गया है। इस सफर के उतार-चढ़ाव को देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी।
फिल्म में संदीप सिंह के किरदार को दिलजीत दोसांझ ने निभाया है। 2 मिनट 49 सेकेंड का सूरमा का ट्रेलर जबरदस्त जोश से भरपूर है। हर देशवासी को यह कहानी देखकर जरूर गर्व होगा। ट्रेलर की शुरुआत संदीप के बचपन से हुई है। इसमें उनके हॉकी सीखने के स्ट्रगल से लेकर गोली लगने और उसके बाद की पूरी कहानी की झल्कियां दिखाई गई हैं।
बता दें, संदीप सिंह को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग फ्लिकरों में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग स्पीड 145 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें ‘फ्लिकर सिंह’ के नाम से जाना जाता है।
संदीप सिंह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। संदीप कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और इंग्लैंड में वारविक विश्वविद्यालय में अतिथि स्पीकर रह चुके हैं।
शाद अली द्वारा डायरेक्ट फिल्म ‘सूरमा’ के लीड रोल में दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू और अंगद बेदी हैं। यह फिल्म सोनी पिक्च र्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है।
यह भी पढ़ें: DhadakTrailer : ‘सैराट’ के म्यूजिक टच के साथ जाह्नवी-ईशान ने जीता दिल
जिंदग-मौत और हार-जीत से स्ट्रगल करने वाले संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित ‘सूरमा’ अगले महीने 13 जुलाई को रिलीज होगी।