पंजाब : पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते ने खुद को मारी गोली

पंजाबचंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हरकीरत सिंह ने खुद को गोली मार ली है। गंभीर हालत में उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

घटना बेअंत सिंह परिवार के चंडीगढ़ स्थित सैक्टर 5 वाले घर में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हरकीरत पंजाब के विधायक गुरकीरत कोटली के भाई हैं।

LIVE TV