Video: नए प्रोमो में भी सामने नहीं आया तीसरी नागिन का चेहरा  

मुंबई। कलर्स के अपकमिंग शो नागिन 3 जल्‍द ही दस्‍तक देने वाला है। बीते दिनों इसका पहला प्रोमो रिलीज किया गया था। अब नागिन 3 का नया प्रोमो लॉन्‍च हुआ है। दोनों ही प्रोमो ने फैंस की एक्‍साइटमेंट अलग लेवल पर पहुंचा दी है।

नागिन 3 का नया प्रोमो

काफी समय से फैंस इसके आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके मेकर्स भी शो के पोस्‍टर और नए-नए प्रोमो रिलीज कर उनकी बेकरारी बढ़ा रहे हैं। नागिन 3 के नए प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

इसमें भी करिश्‍मा तन्‍ना और अनीता हसनंदानी पर फोकस किया गया है। नए प्रोमो की रिलीज के बाद भी तीसरी नागिन के सस्‍पेंस से पर्दा नहीं उठा है। इतना ही नहीं शो की टेलिकास्‍ट डेट भी अभी सामने नहीं आई है।

तीसरे चेहरे को न दिखाते हुए उसे पीछे से सफेद रंग के लिबास में दिखाया गया है। दोनों प्रामों के मुताबिक तीसरा सीजन भी बदले (रिवेंज) की कहानी पर आधारित है।

शो के मेकर्स ने भले ही अबतक इसके सभी किरदारों के ऑफिशियल लुक से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों के गेटअप और चेहरे सामने आ गए है।

यह भी पढ़ें:  मेघना गुलजार ने पंजाब को बनाया रावलपिंडी, वीडियो वायरल

नागिन 3 में अनीता, करिश्‍मा और रजत के अलावा सुरभि ज्‍योति, रक्षंदा खान, चेतन हंसराज, पर्ल वी पुरी और पवित्रा पूनिया के अलावा कई जाने माने चेहरे नजर आएंगे।

खबरों के मुताबिक शो 2 जून से शनिवार और रविवार रात 8 बजे आएगा। इसके साथ ही कलर्स पर कुछ और नए शो आने वाले हैं।

https://twitter.com/rajcheerfull/status/996397285398343680

https://twitter.com/rajcheerfull/status/992405605552812033

LIVE TV