
नई दिल्ली: भोली सी सूरत…. तेरे मस्त मस्त दो नैन… कजरारे-कजरारे। ऐसे जितने भी गाने बने उन सबको एक साथ प्रिया अपनी आंखों में समेटकर लाईं और खड़ी कर दी अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग। एक दम अलग, एक दम नई। इन्हीं फैंस ने प्रिया को वो शोहरत दिलाई जो इंडिया में किसी को नसीब न हुई। न रजनीकांत न ही शाहरुख। प्रिया ने एक ही दिन में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को ‘खटक’ सकता है।
11 जनवरी, दिन रविवार। सभी हमेशा की तरह लोग अपने काम में व्यस्थ थे। सोशल मीडिया के ‘नशेबाज’ अपनी ही धुन में लगे थे। लेकिन इस दिन सोशल मीडिया भी कुछ अलग ही करना चाह रहा था। चाह भी ऐसी, जिसकी चाहत हर किसी की होती है। रातों रात किस्मत बदलना तो सुना था देख भी लिया।
18 साल की लड़की प्रिया प्रकाश वारियर इंटरनेट की सेंसेसन बन गईं। कुछ ही घंटों के भीतर। हर पोस्ट, पर पेज… हर आईडी पर चर्चे थे प्रिया के।
ठीक एक दिन बाद यानी 12 जनवरी को ही प्रिया प्रकाश वारियर बॉलीवुड के किसी सुपरस्टार से भी बड़ी स्टार बन गईं। अपनी पहली ही फिल्म की इस छोटी सी झलक ने उन्हें 18 की उम्र में वो दिलाया जो इंडिया में किसी के पास नहीं।
केरल के थ्रीशुर की प्रिया प्रकाश वारियर इंटरनेट पर छायी हुई हैं। प्रिया प्रकाश की पॉपुलरटी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इस एक्ट्रेस को 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर सिर्फ एक दिन में मिले हैं। प्रिया प्रकाश वारियर के एक ही दिन में 605 हजार फॉलोअर बढ़ गए हैं।
इस समय प्रिया के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर हैं। बता दें कि इसी के साथ यह रिकॉर्ड बनाने वाली प्रिया दुनिया की तीसरी ऐसी सेलीब्रिटी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही दिन में इतने फॉलोअर पाए हों।
इससे पहले अमेरिकन मॉडल और टीवी पर्सनेलिटी केली जेनर और प्रसिद्ध फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही इंस्टाग्राम पर यह कमाल दिखा पाए हैं। सिर्फ यह दो सेलीब्रिटी ही एक दिन में इतने ज्यादा फैन्स बनाने में सफल रहे हैं।
बता दें कि, प्रिया का यह वीडियो मलयालम फिल्म ‘उरु अदार लव (Oru Adaar Love)’ का है। वीडियो में नजर आ रही लड़की यानी एक्ट्रेस प्रिया की आंखों के एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ हो रही है।
एक रात पहले शेयर किया गया यह वीडियो कुछ घंटों बाद से ही लोगों की सोशल मीडिया टाइमलाइन पर नजर आने लगा। आप भी देखें इस गाने का यह वीडियो।
सिर्फ 1.32 सैकंड के एक सीक्वेंस प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशन शानदार हैं। खुद को मिले इस जबरदस्त रिस्पॉन्स से प्रिया काफी खुश हैं और उन्होंने अपने ट्विटर से सभी का शुक्रिया भी किया है।