#REPUBLICDAY: देश का इकलौता मंदिर जहां दिखता है देशभक्ति का रंग, फहरता है 293 फीट ऊंचा तिरंगा

रांची। देशभर में 69वें गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। इस खास मौके पर देश का रंग एक अद्भुत मंदिर में भी देख सकते हैं।दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची में स्थित पहाड़ी मंदिर एक खास मंदिर है जो हमारे धर्म और राष्ट्र का प्रतीक माना जाता है।

गणतंत्र दिवस

इस मंदिर आपको भगवान की भक्ति के साथ देश प्रेम का भाव भी देखने को मिलेगा। यह पहाड़ी मंदिर भगवान शिवजी को समर्पित है। पहाड़ की चोटी पर स्थित भगवान शिव के यह मंदिर जो कभी अंग्रेजों के कब्जे में हुआ करता था।

बता दें इस पहाड़ को पहले फांसी ‘टोंगरी’ के नाम से जाना जाता था। क्योंकि यहां स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी।

समुद्र तल से लगभग 2140 मीटर पर स्थित यह मंदिर

पहाड़ी मंदिर का निर्माण 1842 में कर्नल ओन्सेल ने कराया था। पहाड़ की चोटी पर स्थित होने की वजह से यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का बेहतरीन नराजा देखने को मिलेगा। मंदिर रांची रेलवे स्टेशन से 7 किलोमीटर की दूर पर स्थित है। यह मंदिर समुद्र तल से लगभग 2140 मीटर पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको 300 सीढियां चढ़नी पड़ती है।

यह भी पढ़ें:- हमारी चुप्पी के कारण यह लोग अब बच्चों पर कर रहें हमले : केजरीवाल

मंदिर में भगवान शिव के अलावा कई देवी-देवताओं के मंदिर भी स्थापित हैं। इन मंदिरों में सबसे प्राचीन मंदिर नागराज का मंदिर है। शिवरात्रि और सावन के महीने में यहां भक्तों का तातां लगा रहता है। पहाड़ी के नीचे एक झील है जिसे रांची झील कहते हैं। भक्त इस झील पर स्नान करके चढ़ाई करते हैं।

15 अगस्त और 26 जनवरी पर खास आयोजन

भारत जब आजाद हुआ तब से यहां झंडा फहराने की परंपरा शुरू हुई। सबसे पहले कृष्ण चंद्र दास नामक स्वतंत्रता सेनानी ने झंडा फहराया। तभी से इस मंदिर में स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस झंडा फहराया जाने लगा। कहा जाता है कि जब देश आजाद हुआ था तब भारत में पहली बार यहीं तिरंगा फहराया गया था।

बता दें आज से तकरीबन 77 साल पहले इस पहाड़ी मंदिर को टिरीबुरू नाम से जाना जाता था।

देश का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा तिरंगा

रांची में स्थित पहाड़ी मंदिर के परिसर में देश का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा तिरंगा फहरता है। सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती के मौके पर देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा यह तिरंगा फहराया गया था। यह तिरंगा 66 फीट लंबा, 99 फीट चौड़ा है, जिसे 293 फीट ऊंचे खंभे पर फहराया गया है।

देश का इकलौता मंदिर जहां फहराया जाता है तिरंगा

पहाड़ी बाबा मंदिर में एक शिलालेख लगा है, जिसमें 14 अगस्त, 1947 को देश की आजादी संबंधी घोषणा भी अंकित है। इस शिलालेख में लिखा है कि 14 अगस्त 1947 वृहस्पतिवार की आधी रात में , 15 अगस्त को जब अंग्रेजों की दासता से भारत स्वाधीन हुआ तब रांची के नागरिकों ने पहाड़ी पर यह राष्ट्रध्वज  फहराया गया। यहां कई अन्य शिलालेख हैं जो यहां की इतिहास को दोहराते हैं।

यह भी पढ़ें:- ‘पद्मावत’ हिंसा पर कांग्रेस ने बोला हमला, कहा- क्यों चुप हैं पीएम मोदी

बता दें यह जानकर आपको हैरानी होगी कि यह देश का इकलौता ऐसा मंदिर है जहां तिरंगा फहराया जाता है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV