पुलिस से भागने के चक्कर में युवक ने कुत्ते को काटा

वॉशिंगटन। अमेरिका से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। न्य हैम्पशायर में एक शख्स ने पुलिस से बचने के लिए कुत्ते को काट लिया। व्यक्ति गिरफ्तारी से बचने के लिए कपड़ों के ढेर के नीचे छुप गया और पुलिस के कुत्ते का गला पकड़ उसके सिर पर काट लिया। हालांकि व्यक्ति की शिनाख्त अभी नहीं  हो सकी है।

कुत्ते

यह घटना रविवार की है। एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बॉस्कावेन स्थित एक मकान पर पहुंची थी। व्यक्ति पर गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस से भागा। इसके बाद कपड़े के ढ़ेर में जा छिपा। इसी दौरान पुलिस के कुत्ते उसे देखकर भौंकने लगे, तो उसने उन्हें काट लिया।

यह भी पढ़ें-क्लोन साइंस में बड़ी कामयाबी, भेड़ के बाद लैब में तैयार हुए बंदर

वहीं लेफ्टिनेंट जेसन किलारी का कहना है कि  वहां एक मामले में अपराधियों की तलाश में पुलिस पहुंची थी। पुलिस को देखते ही दो लोग वहां से भागने लगे। इसी बीच पुलिस के कुत्तों ने उनका पीछा किया और एक अपराधी की तरफ झपटे। उस अपराधी ने बचने के लिए कुत्ते को काट लिया। इसके बाद कुत्ते ने भी उसे काटा।

यह भी पढ़ें-बेगुनाही साबित करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप देंगे ‘अग्निपरीक्षा’

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुत्ते को काटने का मामला भी दर्ज किया गया है। न्यू हैम्पशायर में लोग हैरान हैं। वहां इंसान द्वारा कुत्ते को काटने की इससे पहले कोई घटना सामने नहीं आई है। लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर दूसरे की तलाश कर रही है।

इस बारे में न्यू हैंपशर केनाइन ट्रूपर्स असोसिएशन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है। उन्होंने लिखा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी आदमी को गोली मार दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो 2 लोग भागने लगे। उनमें से एक शख्स ने पुलिस की टीम के साथ आई डॉगी K9 वेडा को काट लिया। जैसे ही उसने वेडा को काटा तो उसने भी उसको काट लिया।

LIVE TV