ठंड में आटे से बना खाए ये लड्डू, शरीर फर्राटे की तरह करेगा काम

गोंद का लड्डूनई दिल्ली। सर्दी के मौसम में गोंद का लड्डू खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर को गर्मी के साथ-साथ ताकत भी देता है। साथ ही गोंद के लड्डू को खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है। तो चलिए आज हम जानेंगे गोंद के लड्डू के अन्य फायदों के बारे में-

-सुबह-सुबह एक-दो गोंद का लड्डू खाकर दूध पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

-गोंद या इससे बनी चीजें खाने से हृदय रोग के खतरे कम होते हैं। साथ ही मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

यह भी पढ़ें-बुजुर्गो में बेचैनी हो सकती है अल्जाइमर रोग का शुरुआती संकेत

-गोंद के लड्डू स्तनपान कराने वाला माहिलाओं की पारंपारिक तौर पर खिलाए जाते हैं। इससे दूध उत्पादन में वृध्दि होती है। साथ ही लड्डू में मिले दूसरे तत्व शरीर को पौष्टिकता प्रदान करते हैं।

-गर्भवती महिलाओं के लिए गोंद अच्छा माना जाता है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में सहायक है।

यह भी पढ़ें-रोजाना इस समय ऐसे पिएं दूध, वजन घटेगा भी और बढ़ेगा भी

गोंद से ये चीजें बना सकते हैं

-गोंद को पंजीरी में मिलाकर खा सकते हैं। आटे,मक्खन, सूखे मेवे और चीनी को गोंद के साथ भूनकर पंजीरी बना सकते हैं।

-नारियल के बूरे, सूखे खजूर, खसखस के दाने और बादाम को गोंद के साथ ही भूनकर लड्डू बनाए जा सकते हैं।

-आप चाहें तो गोंद की चिक्की भी सकते हैं। गोंद के लड्डू की तरह ही इसकी चिक्की भी सर्दियों में काफी फायदेमंद होती है।

-गोंद भूनते तलते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि यह जले नहीं और अत्यधिक भूरे रंग का न हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो इसका स्वाद कड़वा हो जाएगा।

LIVE TV