
मुंबई। करण जौहर को ‘मूवी माफिया’ करार देने के बाद कंगना रानौत ने एक जंग छेड़ दी थी। एक साल पहले करण के ही शो पर जाकर कंगना ने उनपर अरोपों की बारिश कर दी थी। 2017 में नेपोटिज्म जैसे मुद्दे को उठाकर कंगना और करण ने सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी क्रिएट कर दी थी।
2017 में पूरे साल हर किसी की जुबान पर केवल करण और कंगना का नाम ही रहा। सेलिब्रिटीज से लेकर सोशल मीडिया तक दो हिस्सों में बट गया था। कोई कंगना को सपोर्ट कर रहा था तो कोई उन्हें गलत बोलने लगा था।
कंगना और करण की हर नई स्टेटमेंट अलग विवाद खड़े करते जा रही थी। हालात यूं हो गए थे कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए थे। किसी भी इवेंट पर इन दोनों में से कोई भी एक दूसरे पर टिप्पणी करने से पीछे नहीं रहता था।
हाल ही में दोनों एक बार फिर सुर्खियों में आए जब करण ने अपने रियलिटी शो पर कंगना को इनवाइट करने की बात कही थी। उस वक्त हर किसी को लगा था कुछ भी हो जाए करण के शो पर कंगना कभी नहीं जाएंगी। लेकिन हाल ही में जो नजारा देखने को मिला उसने तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसका दी है।
कभी एक दूसरे के खून के प्यासे करण और कंगना अब एक दूसरे से गले मिलते नजर आए हैं। अपकमिंग शो ‘इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार’ के सेट पर कंगना और करण को गर्मजोशी के साथ गले मिलते देखा गया है। सेट से उनकी तस्वीर भी सामने आई है।
यह भी पढ़ें: #Movie Review: सैफ के फैंस के लिए ही है ‘कालाकांडी’
तस्वीर से साफ होता है कि दोनों ने अपनी दुश्मनी को दोस्ती में बदलने की पहल कर दी है। हालांकि सेट पर कंगना ने करण पर चुटकी लेने का मौका नहीं छोड़ा।
खबरों के मुताबिक, शो के सेट पर एक गेम खेला गया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि करण अपने शो पर महमानों को क्या मिलाते हैं? इस सवाल पर मजा लेते हुए कंगना ने जवाब दिया कि ‘जहर पिलते हैं। मुझसे पूछो।’ इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग खुद कंगना भी हंसने लगीं।
बता दें, करण और कंगना के बीच विवाद ‘रंगून’ की रिलीज के दौरान हुआ था।