झारखंड में बनेगा खेल विश्वविद्यालय, कोल इंडिया कंपनी ने किया एलान

कोल इंडियानई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को एलान किया है कि वह झारखंड में राज्य सरकार के साथ मिलकर एक खेल विश्वविद्यालय तैयार करेगी।

साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रांची के खेलगांव स्थित परिसर में एक खेल विश्वविद्यालय तैयार किया जाएगा। इस विश्वविद्यालय में पांच हजार विद्यार्थियों की क्षमता होगी।

यह भी पढ़ें-हिमाचल : मुख्यमंत्री ने बांटे 11 मंत्रियों को विभाग

कंपनी ने आगे बताया कि उसकी इकाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड संबंधित जनसंख्या के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी अपने कायाकल्प कार्यक्रम के जरिये समाज को बेहतर बनाने तथा संबंधित पक्षों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। कंपनी राज्य में 56 विद्यालयों को मदद दे रही है।

यह भी पढ़ें-भड़काऊ वीडियो वायरल, बढ़ाई गई अजमेर दरगाह की सुरक्षा

गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने इस संबंध में हाल ही में विधेयक पारित किया है। विधेयक के अनुसार शारीरिक शिक्षा और सभी तरह के खेल विधाओं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण विश्वविद्यालय में प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय में एडमिशन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। विधेयक में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में छात्रों की कुल संख्या में से झारखंड राज्य के मूल निवासियों के लिए 50 फीसदी आरक्षण का प्रावधान अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

साभार न्यूज 18

LIVE TV