
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक कांग्रेस सांसद को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। इस बात की जानकारी कांग्रेस सांसद और पंजाब में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रताप सिंह बाजवा ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी। उनका आरोप है कि विदेश मंत्री ने उन्हें कड़े सवाल पूछने पर ब्लॉक कर दिया। इस बात को प्रमाणित करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।
खबरों के मुताबिक़ सांसद ने सोशल मीडिया पर जो स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसमें साफ नजर आया कि सुषमा ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।
चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस, अब शून्य पर होगी आउट : मोदी
बता दें कि विदेश मंत्री माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर खासा लंबे वक्त से सक्रिय हैं। एक क्लिक पर वह लोगों को मदद का आश्वासन देती हैं।
चाहे विदेश में भारतीय नागरिकों के फंसने का मसला हो या फिर इमरजेंसी में पासपोर्ट की जरूरत से जुड़ी बात हो। वह हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे आती हैं।
प्रताप बावजा ने भी इसी क्रम में उनसे इराक में लापता भारतीय नागरिकों के बारे में सवाल किया था, जिसके बाद उन्हें ब्लॉक कर दिया गया।
कांग्रेसी सांसद ने बुधवार को इस बाबत एक ट्वीट किया। उन्होंने सख्त लहजे में पूछा, “यही तरीका है विदेश मंत्रालय चलाने का? क्या इराक में गायब 39 भारतीयों को लेकर कड़े सवाल पूछने के लिए सुषमा स्वराज जी के दफ्तर को किसी सांसद को ब्लॉक करना ठीक है?”
दरअसल, कांग्रेसी सांसद ने विदेश मंत्री से इराक में लापता 39 भारतीयों के बारे में पूछा था। उन्होंने कहा कि इसी मसले को लेकर कह रहा था कि भारतीय विदेश मंत्री की तरफ से इराक में लापता 39 भारतीय नागरिकों के बारे में बोले गए झूठ का पर्दाफाश हो चुका है।
Is this the way to run external affairs ministry?
Does it behove the office of Sushma Swaraj ji to block a Member of Parliament for asking tough questions on 39 Indians missing in Iraq? pic.twitter.com/CvYl8aLREF— Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) December 27, 2017
‘पाकिस्तानी मीडिया बहुत गैर जिम्मेदार’
बाजवा के मुताबिक विदेश मंत्री ने लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने कहा था कि 39 भारतीय बादुश की जेल में है। जबकि, सच्चाई कुछ और है। कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने वह जेल पहले ही तबाह कर दी थी।
उन्होंने कहा कि सुषमा ने ऐसा करके लापता भारतीयों के परिजनों के साथ धोखा किया है। उन्होंने जूठ बोलकर उन लोगों को ठेस पहुंचाई है।
इतना ही नहीं बाजवा ने इस मामले को विशेष अधिकार प्रस्ताव के साथ संसद में पेश करने की बात कही।
अपनी बातों में उन्होंने यह भी साफ़ किया कि ब्लॉक लिस्ट में होने वाले वो अकेले नहीं हैं। उनके साथ ही भाजपा के कई समर्थकों को भी दूर किया गया।
देखें वीडियो :-