क्यों सस्‍पेंड हुआ जायरा वसीम का ट्विटर अकाउंट?

 जायरा वसीम का ट्विटर अकाउंटमुंबई। जायरा वसीम कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में हवाई यात्रा के दौरान उन्‍होंने एक शख्‍स पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। छेड़खानी वाला मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि एक नई खबर सामने आ गई है। जायरा वसीम का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है।

10 दिसंबर को जायरा विस्‍तारा की फ्लाइट से सफर कर रही थीं। काम के चलते जायरा दिल्‍ली से मुंबई जा रही थी। इस दौरान उनके साथ एक सह यात्री ने छेड़छाड़ की। जायरा के द्वारा लगाए गए आरोपों के मुताबिक, उनकी सीट के पीछे बैठा शख्‍स विकास सचदेव उन्हें छेड़ रहा था।

पीछे बैठा शख्‍स अपने पैरों से उन्‍हें छू रहा था। फ्ला इट की लाइट बंद होने के बाद उस शख्‍स की हिम्‍मत और बढ़ गई थी और उसकी हरकतों ने सभी हदें पार दी थीं। वह अपने पैर को उनके शरीर  पर रगड़ रहा था।

यह भी पढ़ें: क्रिसमस डे से पहले प्रियंका को मिला एक और गिफ्ट

जायरा के मुताबिक, इस दौरान बाकी सहयात्री और एयंरलाइंस की तरफ से जायरा को काई मदद नहीं मिली थी। उन्‍होंने ये पूरी जानकारी इंस्‍टाग्राम के लाइव वीडियो के जरिए सामने रखी थी।

मामले के तूल पकड़ने के बाद विस्‍तारा एंयरलाइंस की ओर से जांच की बात कही गई थी। इसके अगले दिन अरोपी को हिरासत में ले लिया गया था।

जायरा के साथ हुई इस हरकत के दौरान कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। प्रतिक्रया के दौरान ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सभी लोगों ने ‘@zairawasimz.’ नाम के ट्विटर अकाउंट को टैग किया था।

यह भी पढ़ें:  6 गानों के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ का म्यू‍जिक एल्बम लॉन्च

हालांकि, जायरा का अकाउंट वेरिफाइड नहीं था लेकिन जायरा के नाम का ये @zairawasimz. अकाउंट जिसे सभी सेलिब्रिटीज ने टैग किया था वो अब सस्पेंड कर दिया गया है। अचानक से अकाउंट सस्‍पेंड होना हैरान कर देने वाली बात है। अकाउंट सस्‍पेंड होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

बता दें, मामले के जांच के बाद आरोपी यात्री विकास सचदेव के समर्थन में कई बयान सामने आए हैं। आरोपी की पत्‍नी ने भी उसका बचाव किया है। उनके मुताबिक विकास जब फ्लाइट में चढ़े थे तब वो काफी परेशान और थके हुए थे इसलिए उन्‍होंने खाना भी नहीं लिया था। वो सीट पर बैठने के थोंड़ी देर बाद ही सो गए थे।

इस दौरान गल‍ती से उसका पैर जायरा से छू गया था जिसपर उन्‍होंने माफी भी मांग ली थी। एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स का भी यही कहना है।

इन बयानों के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है। अब जायरा वसीम अपने ही लगाए आरोपों में घिर गई हैं।

जायरा वसीम का ट्विटर अकाउंट

LIVE TV