भिक्षु प्रज्ञानंद के अधूरे कार्यो को पूरा करेगी सरकार : सीएम योगी

भिक्षु प्रज्ञानंदलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी सरकार बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद के अधूरे कार्यो को पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें:- मायावती ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- ईमानदार हैं तो 2019 में बैलेट पेपर से कराएं चुनाव

दिल्ली से शनिवार को लौटे मुख्यमंत्री योगी हवाईअड्डे से सीधे रिसालदार पार्क पहुंचे और बौद्ध भिक्षु को श्रद्धाजंलि दी। सीएम योगी ने कहा, “धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रज्ञानंद ने अभूतपूर्व कार्य किया है। प्रज्ञानंद का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार होगा। प्रज्ञानंद और बौद्ध धर्म से जुड़े कार्यो को पूरा करने का यूपी सरकार हर संभव प्रयास करेगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रज्ञानंद ने बौद्ध धर्म के मठों का निर्माण कराने और धर्म का प्रचार करने में अहम भूमिका निभाई। सीएम योगी ने प्रज्ञानंद को सरकार और अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बौद्ध विहार जाकर प्रज्ञानंद की देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का निधन अपूर्णीय क्षति है। उनके अधूरे कार्यो को पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-मायावती ने बौद्ध भिक्षु भंते प्रज्ञानंद को अर्पित की श्रद्धांजलि

मायावती ने भी रिसालदार पार्क पहुंचकर बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद के पार्थिव शरीर का दर्शन किया और श्रद्धांजलि दी। बौद्ध भिक्षु भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद का अंतिम संस्कार श्रावस्ती में होगा।

डॉ. भीमराव अंबेडकर को दीक्षा देने वाले बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का दो दिन पहले केजीएमयू में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर लालकुंआ के रिसालदार पार्क के बुद्ध विहार में रखा गया है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV