अब आधार कार्ड के बिना नहीं होगा आत्मा का परमात्मा से मिलन

आधार कार्डनई दिल्ली। सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों के अधिकतर कामों में आधार कार्ड को अनिवार्य करने के साथ ही अब अंतिम संस्कार करने के लिए भी आधार कार्ड को अनिवार्य किया जा सकता है।

हांलाकि सरकार ने अभी इस तरह का कोई भी नियम नहीं लागू किया है लेकिन पुराने फरीदाबाद के खेड़ी रोड स्वर्गाश्रम में लगे इस बोर्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। खबरों के मुताबिक जब इस बोर्ड की सच्चाई पता करने की कोशिश हूई तो एक अलग ही कहानी सामने आई।

पत्नी को साथ रखने के लिए पतियों को नहीं किया जा सकता मजबूर: SC

दरअसल ऐसा कई बार होता है कि परिवार वाले शोक के माहौल में मरनेवाले का पूरा नाम-पता नहीं लिखवाते हैं या तो कोई दूसरा जान पहचान का व्यक्ति गलत पता या गलत जानकारियां लिखवा देता है। ऐसी स्थिति में बाद में मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में समस्या होती है। इन्हीं सब वजहों से शमशान प्रबंधन ने ये बोर्ड लोगों को सही जानकारी भरने के लिए प्रेरित करने के लिए लगवाया है। बोर्ड का मानना है कि इस बोर्ड के चलते लोग सही जानकारी दर्ज करवाएंगे।

LIVE TV