आज का राशिफल
मेष:- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें।
उपाय:- बजरंग बाण का पाठ करें
शुभ रंग- हरा
वृष:- आज का दिन मिला-जुलाकर सामान्य रहेगा। स्त्री पक्ष से धन प्राप्ति की सम्भावना है।
उपाय:- माता महालक्ष्मी को लाल पुष्प चढाएं।
शुभ रंग- लाल
मिथुन:- आज का दिन आपके लिए मंगलकारी है। शत्रु पक्ष से धन प्राप्ति की सम्भावना है।
उपाय:- बंगलामुखी यन्त्र का पूजन करें।
शुभ रंग- पीला
कर्क:- आज का दिन आपके लिए आर्थिक परेशानियां ला सकता है। लेकिन महत्वाकांक्षी योजनाओं में लाभ की सम्भावना है।
उपाय:- माता चन्द्रघण्टा का ध्यान करें।
शुभ रंग- पीला
सिंह :- आज आपका दिन कार्य सिद्धि के लिए अनुकूल है। व्यर्थ चिंता का त्याग दें।
उपाय:- रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें अथवा सुनें।
शुभ रंग- श्वेत
कन्या :- आज का दिन आपके लिये मंगलकारी है। बुद्धि व वाणी के माध्यम से अर्थ प्राप्ति की सम्भावना।
उपाय:- प्रातः स्नान के पूर्व माता सरस्वती का पूजन करें।
शुभ रंग- श्वेत
तुला:- आज का दिन मध्यम फलदाई होगा। मन में व्यग्रता बनी रह सकती है। व्यर्थ चिंता न करें।
उपाय:- काला तिल या तिल का तेल किसी मंदिर में दान दें।
शुभ रंग- लाल
वृश्चिक :- आज का दिन आप के स्थानांतरण के लिए अनुकूल नहीं है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय:- आज आप विघ्न विनाशक श्रीगणेश की उपासना अवश्य करें।
शुभ रंग- जामुनी
धनु:- आज का दिन आपके शत्रुओं का मान-मर्दन करने वाला है। पारिवारिक कलह से बचें।
उपाय :- ॐ ह्रीं ऐं विघ्नाशाय फट मंत्र का 11 बार पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल
मकर:- आज आपको मित्र वर्ग से लाभ मिलने की सम्भावना है। सट्टा बाजार सम्बन्धित कार्य न करें।
उपाय:- अपने गुरु को प्रणाम करने के बाद ही कार्य प्रारम्भ करें।
शुभ रंग- बैगनी
कुम्भ :- आज का दिन आपके लिए मंगलमय है। भूमि सम्बन्धित कार्यों में विशेष लाभ की सम्भावना है।
उपाय:- आज श्री सिद्धि विनायक का ध्यान करें।
शुभ रंग- लाल
मीन:- आज का दिन मंगलमय रहने वाला है। आपके शत्रु परास्त होंगे। ईर्ष्या से खुद को बचाएं।
उपाय:- माता महालक्ष्मी को रक्त वर्ण के पुष्प अर्पित करें।
शुभ रंग – पीला
आज के दिन का विशेष महत्व
1- आज के दिन समस्त सत्य सनातन धर्मावलम्बियों के पूर्वाचार्य जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती मनाई जाती है,
जिनके अथक प्रयास से सम्पूर्ण सनातन धर्म को आज भी नवीन चेतना प्राप्त होती है।
2- आज ही के पावन दिन सगुण भक्तिधारा के मूर्धन्य कृष्णभक्त श्री सूरदासजी की जयंती मनाई जाती है।
3 आज ही के दिन द्वादश ज्योतिर्लिगों में से एक श्री सोमनाथलिंग की प्रतिष्ठा हुई थी।
आपका मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252