उत्तर कोरिया पर दक्षिण कोरिया का जोरदार ‘हमला’, अब तेल लेने जाएगी तानाशाह की सनक

परमाणु निरस्त्रीकरणसियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने बुधवार को अपनी सरकार की कोरियाई प्रायद्वीप को लेकर परमाणु निरस्त्रीकरण और शांति की नीति पर बल दिया। खबरों के मुताबिक, मून ने नेशनल असेंबली में अपने संबोधन के दौरान यह कहा। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने वर्तमान परिस्थितियों को संभालने के साथ ही प्रायद्वीप पर शांति कायम करने के प्रयास किए।

राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह मून का संसद में दूसरा संबोधन था।

रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर बांग्लादेश पर झल्लाई म्यांमार सरकार, लगाई आरोपों की झड़ी

मून ने कहा कि दक्षिण कोरिया कभी भी परमाणु हथियारों का विकास और भंडारण नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दों को शांति से सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि किम जोंग उन शासन को सही विकल्प चुनने और बातचीत के लिए राजी करने के लिए दबाव और प्रतिबंध लगाए गए थे।

जापान में शिंजो आबे की हैट्रिक, तीसरी बार बने प्रधानमंत्री

उत्तर कोरिया की उकसावे वाली गतिविधियों से कड़ाई से निपटने के लिए मून ने देश के सुरक्षा बलों को मजबूत करने और दक्षिण कोरिया-अमेरिकी गठबंधन पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई।

मून ने कहा कि 2018 में उनके रक्षा बजट में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।

LIVE TV