सीएम योगी के हिमाचल दौरे का आज दूसरा दिन, कांगड़ा में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार से दो दिन के हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। सीएम योगी के हिमाचल दौरे का आज दूसरा दिन है। आज योगी सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में राजनीतिक वापसी के लिए चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मतदान 9 नवंबर को होना है। चुनाव प्रचार 7 नवंबर को थम जाएगा। इससे पहले के दस दिनों में बीजेपी प्रचार पर पूरा जोर लगा रही है।
यूपी मदरसा बोर्ड की तैयारी, अब NCERT की किताबों से होगी पढ़ाई
आपको बता दें कि जानकारों का मानना है कि जिस पार्टी ने कांगड़ा को अपने हक़ में कर लिया सत्ता में उसका आना तय हो जाता है। दरअसल, कांगड़ा प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। यही वजह है कि जिसने यहां जीत दर्ज कर ली वो राजधानी में अपनी पकड़ बना लेता है।
कांग्रेस ने अभी तक नहीं उतारे स्टार प्रचारक
सूबे की सत्ता तय करने वाले कांगड़ा में कांग्रेस अभी तक बड़े स्टार प्रचारकों की जनसभाएं तय नहीं कर पाई है। मतदान को मात्र 10 दिन शेष हैं। ऐसे में कांगड़ा के सियासी रण में भाजपा ने तो एक ओर अपने स्टार प्रचारकों के रूप में अपने सेनापति उतार दिए लेकिन उन्हें चुनौती देने के लिए कांग्रेस रणनीति बनाने में ही मशगूल है। कांग्रेस ने अभी तक अपने वार रूम से कांगड़ा में सियासी स्टार वार शुरू नहीं किया है।