अमेरिका के रिचर्ड एच. थेलर को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल

नई दिल्ली। अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है. अमेरिका के रिचर्ड एच. थेलर को साल 2017 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इसके साथ ही उन सभी कयासों पर विराम लग गया है जिनके अनुसार भारत के पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को यह पुरस्कार दिया जा सकता था.

डॉ. रिचर्ड एच. थेलर ने आर्थिक फैसले लेने के विश्लेषण में मनोवैज्ञानिक यथार्थवादी मान्यताओं को शामिल किया है, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से जारी मीडिया रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई है।

LIVE TV