
रांची। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी छुट्टियों पर हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने इस दौरान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें धोनी अपने डॉग के साथ खेलते नज़र आ रहे हैं। धोनी जो भी कर रहे हैं, हूबहू उनका डॉग भी वैसे ही उन्हें कॉपी कर रहा है।
इससे पहले धोनी़ के घर उनसे मिलने अभिनेता अनुपम खेर भी पहुंचे थे। अनुपम खेर अपनी फिल्म रांची डायरीज़ की शूटिंग के लिए रांची में हैं। अनुपम खेर ने धोनी़ के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने महेंद्र सिह धो़नी की बेटी जीवा की भी जमकर तारीफ की है।
गौरतलब है कि बुधवार को वर्ल्ड एनिमल डे था, इस दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने पेट्स के साथ तस्वीर साझा की थी। उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने डॉग को सरप्राइज़ दिया था।
केरल के CM का बीजेपी को करारा जवाब, कहा- किसी के अंदर हिम्मत नहीं जो मुझे डरा सके
मोदी ने देश को वाल्मीकि जयंती की दी बधाई, बोले- उनके आदर्श सभी पीढ़ियों का करते हैं मार्गदर्शन