वास्तु शास्त्र के इन उपायों से बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी धन की कमी

मां लक्ष्मी की कृपाआप दिन-रात मेहनत करते है फिर भी यदि मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती है। इस लिए वास्तु शास्त्र की छोटी-छोटी बातों का खास ख्याल रख कर अपनी तक़दीर बदल सकते हैं। आपकी दरिद्रता दूर हो जाएगी और कम समय में आप मालामाल बन सकते हैं। इन अचूक उपायों से लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:- वास्तु के अनुसार बनायें बच्चों का कमरा, चढ़ेंगे सफलता की सीढ़ियां

अचूक उपाय:-

  1. सुबह घर के किसी भी सदस्य के नाश्ता करने से पहले घर की झाड़ू जरूर लगा लें।
  2. भगवान की मूर्तियों या तस्वीरों पर रोज सुबह स्नान करके कुंकुम, चंदन और फूल चढ़ाएं।
  3. आटे में मिला कर काली चींटियों को खिलाएं।
  4. पैसे के लेन-देन संबंधी कोई भी काम करने के लिए सोमवार या बुधवार को चुनें। इस दिन किया गया धन का लेन-देन फायदेमंद माना जाता है।
  5. लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर गुरुवार को किसी एक सुहागन स्त्री को सुहाग की साम्रगी दान देने का नियम बनाएं।
  6. पहली रोटी या चावल का कुछ भाग गाय को खिलाए, ऐसा करने से घर में दरिद्रता नहीं रहती।
  7. सफेद रंग के सामान जैसे दूध, खीर, सफेद फूल, चावल आदि का दान करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
  8. आटे के लिए गेहूं शनिवार को पिसवाने का नियम बनाएं, हो सके तो गेहूं में थोड़े से काले चने भी मिला दें।
LIVE TV