
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में भविष्य के कई रहस्य समाएं है. कभी-कभी लोगों की हथेली पर काले तिल भी बन जाते हैं। हथेली के अलग-अलग हिस्सों पर बनने वाले तिल आपके जीवन की बातों का भविष्य बताती हैं।
यह भी पढ़ें:- 90 साल में बनकर तैयार हुई थी ये मूर्ति, देख लेने से ही बन जाते हैं बिगड़े काम
आईये जानते हैं हथेली के तिल और उनके फल से जुड़ी बातें…
- जिन लोगों की हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल स्थित है, उन्हें पानी (नदी, तालाब, कुएं, समुद्र) से सावधान रहना चाहिए। इन लोगों के विवाह में भी देर हो सकती है।
- यदि गुरु पर्वत पर तिल होता है तो विवाह में परेशानियां आती हैं। किसी भी काम में उचित सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है।
- यदि किसी व्यक्ति की हथेली के बुध पर्वत पर तिल का निशान बन जाता है तो अचानक कोई नुकसान हो सकता है।
- हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति के विचारों की पवित्रता खत्म हो सकती है।
- शनि पर्वत पर तिल होने से विवाह में विलंब होता है और वैवाहिक जीवन भी संतोषजनक नहीं रहता है।
- सूर्य पर्वत पर तिल है तो यह मान-सम्मान के लिए शुभ नहीं होता है। सूर्य पर्वत पर तिल हो तो व्यक्ति को समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:-जानिए… कैसे हुआ था गुरु द्रोणाचार्य का जन्म, ये है रोचक कथा
देखें वीडियो:-