डेरा हिंसा: 1000 से ज्यादा गुंडे हिरासत में, केंद्र सरकार खट्टर से नाराज़

डेराचंडीगढ़| डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म मामले में पंचकुला की सीबीआई अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद उनके नाराज भक्त हिंसा पर उतर आए। पंजाब व हरियाणा के कई हिस्सों में हिंसा फैल गई। समर्थकों को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 30 लोगों की मौत हो गई। इसमें 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

हिंसा से जुड़ी हर खबर

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राम रहीम के भक्तों से कोई सहानुभूति नहीं है। राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले को लेकर शनिवार की सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है। यूपी के गाजियाबाद, हापुड़, शामली, बागपत और फिरोजाबाद में धारा 144 लागू। आलाधिकारियों को किया गया अलर्ट।

केंद्र सरकार नाखुश

  • खबरों के मुताबिक हरियाणा में हुई हिंसा से केंद्र सरकार नाखुश है, खट्टर सरकार स्थिति संभालने में नाकाम रही है।
  • केंद्र द्वारा भेजे गए जवानों का भी सही से इस्तेमाल नहीं किया सरकार ने।
  • गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक 200 से ज्यादा कंपनियां अब तक पंजाब और हरियाणा में भेजा जा चुका है। राजनाथ ने राजस्थान के एम से की बात।
  • हरियाणा के डीजीपी मोहम्मद अकील ने कहा कि हिंसा कर रहे डेरा के 1000 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है।
  • डेरा समर्थकों की हिंसा में अभी तक 26 लोगों की मौत। 13 पंचकूला और 12 चंडीगढ़ में हुई मौत।
  • डेरा समर्थकों द्वारा हिंसा को देखते हुए ग्रेटर नोएडा और नोएडा में धारा 144 लागू, सभी अधिकारियों को हिंसा रोकने के सख्त निर्देश।
LIVE TV