एमपी में हुआ हैरतअंगेज खुलासा, 1962 में चीन नहीं बल्कि भारत ने जीती थी जंग!

1962 में भारतनई दिल्ली। युद्ध के इतिहासकारों का मानना है कि 1962 में चाइना ने धोखे से भारत को हराया था। लेकिन मध्यप्रदेश में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में बच्चों को गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है। यहां आठवीं क्लास की इतिहास की किताब में साफ़ लिखा हुआ है कि 1962 में भारत ने चीन को हराया था। इसके अलावा इस युद्ध से जुड़े कई तथ्यों को गलत तरीकों से बच्चों के सामने पेश किया जा रहा है।

अभी-अभी : भारत के खिलाफ बिछाए जाल में ही फंसा ड्रैगन, भूटान के एक वार से तबाह हुआ सब कुछ!

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक किताब में लिखा गया है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में भारतीय सेना ने चीन को हराया था। नेहरू के कार्यकाल में चीन ने भारत पर हमला किया था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें इस मामले में अभी तक सीबीएसई या प्रकाशक समूह की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

खबर के मुताबिक लखनऊ की कृति प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड ने इन किताबों को छापा है। इन किताबों को पांच लेखकों ने मिलकर तैयार किया है, जिनमे प्रोफेसर उमेश प्रसाद रस्तोगी और सोमूदत शुक्ला की मृत्यु हो चुकी है।

LIVE TV