
नई दिल्ली। बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद केंद्र की मोदी सरकार की कैबिनेट में भी बड़ा फेरबदल हो सकता है। दरअसल मोदी सरकार की कैबिनेट में फेरबदल को लेकर पीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा भी की है। वहीं खबर के मुताबिक 15 अगस्त के बाद नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कराया जा सकता है।
मोदी सरकार का कार्यकाल पूरा होने में मजह दो साल ही बचे हैं ऐसे में कैबिनेट मंत्रियों का यह आखिरी फेरबदल ही साबित होगा। क्योंकि इस के बाद पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुट जाएगी।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा आईएफएफएम 2017, मेलबर्न में होगा आगाज़
केंद्र सरकार के जिन मंत्रायलों में बदलाव की बयार देखी जा सकती है उनमें रक्षा मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय हो सकता है। अभी इन मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार केंद्र के अन्य मंत्रियों के पास है।
पलक झपकते ही पूरा होगा दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर, इंडियन रेलवे देने जा रहा है…
खबरों के मुताबिक बिहार में जेडीयू के भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी उसके कुछ चेहरे दिख सकते हैं। जिनमें एक नाम केसी त्यागी का है। इसके अलावा एक अन्य मंत्रि पद भी जेडीयू के खाते में जा सकता है।
इन्हें कहा जा सकता है बाय-बाय
मोदी सरकार में होने वाले इस बदलाव के दौरान उन लोगों को भी मंत्रिमंडर से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है जिनका रिजल्ट अच्छा नहीं रहा है। वहीं सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र की भी छुट्टी की जा सकती है। खबर के मुताबिक उनकी उम्र ही उनके मंत्रिमंडल में बने रहने के बीच अड़ंगा लगा रही है। ज्ञात हो कि कलराज मिश्र से पहले भी अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री रही नजमा हेपतुल्ला को भी इसी वजह से ही मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उन्हें मंत्रिमंडल से हटाकर मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।
https://youtu.be/lEqWZnkRTO0