कंगना रानौत की ‘मां’ को हुई दो साल की जेल
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत की मां को जेल हो गई है। कंगना रानौत की मां को फर्जीवाड़ा करने के आरोप में दो साल की सजा हुई है। 50 लाख की बड़ी राशि का चेक बाउंस होने के बाद संगरूर कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाई है।
घबराइए नहीं, दो साल की जेल कंगनी की रियल लाइफ मां नहीं बल्कि रील लाइफ मां की है। कंगना की सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ में मां का किरदार निभा चुकी अलका कौशल को सजा हुई है। अलक कौशल और उनकी मां सुशीला बडेला को दो फर्जीवाड़ा के आरोप में जेल हुई है।
अलका क्वीन के अलावा फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में करीना की मां का किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा अलका ‘कुमकुम’, ‘कुबूल है’ और ‘स्वरागिनी’ जैसे शो में अपने निगेटिव किरदार के लिए मशहुर हैं।
यह भी पढ़ें: गोविंदा जी माफ करिए… आप फिट नहीं बैठे तो हटा दिया गया
अलका और उनकी मां को पंजाब के संगरूर कोर्ट ने सजा सुनाई है। दोनों ने अवतार सिंह नाम के एक शख्स से 50 लाख रुपए उघार लिए थे। अवतार सिंह लागडि़या गांव का एक निवासी है जिससे अलका की पहले से जान पहचान थी।
दोनों मां बेटी ने सीरियल बनाने की तर्ज पर अवतार सिंह से उधार लिया था। उधार वापसी के दौरान उन्होंने 25-25 लाख रूपए के दो चेक अवतार सिंह को दिए थे। दोनों चेक में बाउंस हो गए थे जिसके बाद अवतार सिंह ने मां-बेटी पर केस कर दिया था।
यह भी पढ़ें:जैकलीन हुईं एक्साइटेड, शेयर कर डाला वीडियो
मामला साल 2015 का है जिसपर अब जाकर फैसला आया है। पहले केस मालेरकोटला कोर्ट में चला था। बाद से केस संगरूर की कोर्ट में पहुंचा जहां फैसला आया।
अलका के परिवार एक्टिंग की दुनिया से गहरा नाता रहा है। अलका के पिता थियटर आर्टिस्ट रह चुके हैं। इसके अलावा एकता कपूर के शो में काम कर चुके वरुण बडोला इनके भाई हैं।
वरुण कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्हें स्टार प्लस के शो ‘देश में निकला होगा चांद’ से काफी फेम मिला था। साथ ही अलका की भाभी और वरुण की पत्नि राजेश्र्वरी भी कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं।