अनूपशहर:अनूपशहर क्षेत्र मे दो तांत्रिको ने तंत्र सिद्धि हासिल करने के लिए धोखे से महिला की बलि देने का प्रयास किया| महिला की चीख सूनकर मौके पर पहुँचे लोगों ने दोनों तांत्रिको को दबोच लिया| मोरी गेट निवासी महेंद्र अग्रवाल की बेटी कंचन की शादी करीब चार साल पहले दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के अंकुर गृग से हुई थी| कुछ माह से पति पत्नी के बीच अनबन रहने लगी कंचन घर में शांति के लिए तांत्रिको के चक्कर मे आ गई| तांत्रिको ने उसे गुरूवार रात तंत्र क्रिया के लिए गंगा घाट बुलाया| पूजा के दौरान दोनों तांत्रिको ने कंचन से कहा कि देवी बहुत नाराज है और देवी को मनाने के लिए बलि देनी पड़ेगी| यह कहकर दोनों तांत्रिको ने थैले से छुरे निकाल लिये छुरे देखकर कंचन घबरा गयी और बाद मे चिखना चिलाना शूरू कर दिया चीख सुनकर कई लोग मोके पर पहुँच गए और दोनों तांत्रिको को दबोच लिया दोनों तांत्रिको का चालान कर दिया गया है|
Related Articles
गोवा अग्निकांड : लूथरा बंधुओं ने गिरफ्तारी के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की
December 10, 2025 - 12:17 pm
इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन: यात्रियों की परेशानी जारी, आज 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द
December 7, 2025 - 11:36 am
2000 करोड़ कफ सिरप तस्करी केस में STF का धमाका: बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह गिरफ्तार, दुबई भागे मुख्य आरोपी की तलाश तेज
December 2, 2025 - 12:48 pm

