बीबर के बाद चढ़ेगा एड शीरन का फीवर

भारत में एड शीरनमुंबई| मुंबई में कनाडाई पॉप स्टार जस्टिन बीबर की शानदार प्रस्तुति के बाद अब भारतीय संगीत प्रेमी ग्रैमी पुरस्कार विजेता ब्रिटिश गायक एड शीरन की प्रस्तुति का लुत्फ उठा सकते हैं, भारत में एड शीरन 19 नवंबर को प्रस्तुति देने वाले हैं। यह उनकी नई अल्बम ‘डिवाइड’ के प्रचार के सिलसिले में उनके ‘वल्र्ड टूर’ का हिस्सा होगा।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, तीन मार्च को अपनी तीसरी अल्बम लांच कर चुके शीरन मुंबई के अलावा अन्य एशियाई स्थलों ताइपेई, ओसाका, सियोल, टोक्यो तथा बैंकाक में भी प्रस्तुति देंगे।

यह भारत में एड शीरन की पहली प्रस्तुति नहीं होगी। वह इससे पहले मार्च 2015 में यहां प्रस्तुति दे चुके हैं।

LIVE TV