गोमती नगर में मां-बेटे को मारी गई गोली, मां की मौत

गोमती नगरलखनऊ। यूपी में सरकार बदलने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस भी अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। गुरुवार को राजधानी के गोमती नगर के विराम खंड में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने हमलावरों ने मां-बेटे को घर में घुसकर गोली मारी गई है।

इस हमले में मौके पर ही मां की मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है।

यह मामला गोमती नगर के विराम खंड का है। दो बेटे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर मां व बेटे को गोली मार दी। मां किचन में खाना बना रही थी।

गोली लगने से मां ने दम तोड़ दिया जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। अब पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है। बाइक सवार बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

LIVE TV