अवैध असलहा कारखाने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
महोबा| उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की पुलिस ने चरखारी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में खेत पर बने कच्चे मकान में छापा मारकर अत्याधुनिक मशीन से अवैध असलहा बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
अवैध असलहा बरामद
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मंगलवार को बताया, “मुखबिर की सूचना पर चरखारी पुलिस ने फत्तेपुर गांव के खेत में बने एक कच्चे मकान पर छापा डाला और अत्याधुनिक मशीनों द्वारा अवैध असलहा बनाते जहान सिंह यादव को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से कई बने और अधबने हथियार के अलावा असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। उसने कई रसूकदार लोगों को असलहा बेंचने की बात बताई है, जिनकी तलाश की जा रही है।”