93 वर्षीय महिला की आखिरी इच्छा को पूरी करने के लिए पुलिस ने तोड़ा कानून , जाने कैसे…

ब्रिटेन में रहने वाली एक 93 साल की महिला की आखिरी इच्छा को पुलिस ने कानून के खिलाफ जाकर पूरा किया। बुजुर्ग महिला की इच्छा थी कि एक बार पुलिस उसे गिरफ्तार करे जिससे वो थाने का अनुभव कर सके।

 

93 वर्षीय महिला की आखिरी इच्छा को पूरी करने के लिए पुलिस ने तोड़ा कानून , जाने कैसे...

बतादें की महिला की इच्छा पूरी करने के लिए पुलिस ने जोसी बर्ड्स नाम की 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बिना किसी अपराध के गिरफ्तार किया। महिला की पोती पैम स्मिथ ने ट्वीट किया, ‘मेरी दादी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस का धन्यवाद, उन्होंने इसे बहुत एंजॉय किया। पोती का कहना हैं की दादी की सेहत बिगड़ रही है लेकिन वे हर दिन को खुलकर जीना चाहती हैं। इसलिए वे अपनी अंतिम इच्छा को पूरी करना चाहती थीं।

जानिए जिस तस्वीर पर रोई थी पूरी दुनिया, उस पर ट्रंप का कार्टून बनाने पर खो दी नौकरी…

वहीं पुलिस ने उनकी इच्छा को पूरा करके दादी में जीने के उत्साह को और भी बढ़ाया है। दादी ऐसा करके खुद को एक स्टार की तरह याद रखना चाहती हैं। दादी को गिरफ्तार करने वाली मैनचेस्टर पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा, कुछ हफ्ते पहले एक समुदाय के लोगों ने पुलिस से अजीबो-गरीब इच्छा पूरी करने की मांग की।

देखा लोगों तो  ने 93 साल की महिला को गिरफ्तार करने को कहा। चूंकि यह उनकी अंतिम इच्छा थी इसलिए हमने उन्हें गिरफ्तार किया और पुलिस स्टेशन पर रखा। हालांकि ऐसा करना कानून के खिलाफ है। एरिया के चीफ इंस्पेक्टर डेनिस पाई के मुताबिक, ये देखकर खुश हैं कि बुजुर्ग महिला के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ उनकी इच्छा पूरी कर सके।

दरअसल भले ही उन्हें कुछ पल के लिए गिरफ्तार किया गया हो, लेकिन उन्हें यह ताउम्र याद रहेगा। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। मार्च 2019 में 104 साल की महिला एनी ने भी ऐसी ही इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद पुलिस ने एनी को गिरफ्तार किया था और कुछ समय पुलिस स्टेशन में रखने के बाद छोड़ दिया गया था।

 

LIVE TV