इस होटल की 78वीं मंजिल पर पहुँचते हैं जिगर वाले लोग, क्योंकि वहां की स्थिति है डरावनी

बैंकाक का यह होटल स्काईवॉक एडवेंचर पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए नई जगह हो सकती है। यहां ग्लास फ्लोर पर कई लोग बड़े ही आत्मविश्वास के साथ चल रहे हैं लेकिन कई लोग इस पर चलते हुए डर से कांप रहे हैं। कमजोर दिल वालों की यहां सांस अटक जाती है, फिर भी कई लोग इसका मजा ले रहे हैं।

78वीं मंजिल

दरअसल, बैंकॉक की राजधानी थाइलैंड की सबसे ऊंची इमारत किंग पावर Mahanakhon में 314 मीटर ऊंचाई (1030 फीट) पर एक अदुभुत स्काईवॉक बनाया गया है। यहां के रूफटॉप बार से पूरे बैंकॉक का 360 डिग्री व्यू मिलेगा।

78वीं मंजिल

यहां जाने से पहले पर्यटकों को सुरक्षात्मक फैब्रिक बूटीज पहनना जरूरी है। कुछ लोग तो इस ग्लास फ्लोर पर बड़े ही आत्मविश्वास के साथ चल रहे हैं लेकिन कई लोग इस पर चलते हुए डर से कांप रहे हैं।

इस गगनचुंबी इमारत में कुल 78 फ्लोर हैं, इसका ग्लास फ्लोर अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बिल्डिंग की 74वीं मंजिल और 75वीं मंजिल पर इंडोर ऑब्जर्वेशन डेक है जबकि 78वें फ्लोर पर रूफटॉप प्लैटफॉर्म और एक बार है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

ग्राउंड फ्लोर से वीडियो थीम वाले एलिवेटर पर चढ़ते ही असली मजा शुरू हो जाता है। पर्यटक ग्राउंड फ्लोर से 74वें फ्लोर पर 50 सेकेंड में ही पहुंच जाते हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करने के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है।

रालोसपा नेता की गोली मारकर हत्या, बढ़ा सियासी पारा, पार्टी मुखिया ने लगाया आरोप

एलिवेटर की चारों दीवारों पर बैंकॉक की थीम वाला वीडियो चलता रहता है। इसका सबसे डरावना पहलू यह है कि बाहर निकलने के लिए बना ग्लास डोर इमारत के बिल्कुल किनारे पर है।

 

LIVE TV