
रिपोर्ट – कपिल सिंह
बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ दिनों पहले ही 3 नॉट 3 को हटा उनकी जगह पर अत्याधुनिक हथियार उत्तर प्रदेश पुलिस को देने की घोषणा की थी।
जिसके बाद से आज 75 बरस तक उत्तर प्रदेश पुलिस का साथी रही 3 नॉट 3 को आज बुलंदशहर में गणतंत्र दिवस के मौके पर फूल माला के साथ सम्मान अंतिम विदाई दी गई। बता दें कि 3 नॉट 3 के स्थान पर अब बुलंदशहर पुलिस को इंसास जैसे अत्याधुनिक हथियार दिये गए हैं।
बुलंदशहर शस्त्रागार में करीने से सजे हथियार दरअसल यह 1945 के अंग्रेजी हुकुमत के दौर में पुलिस को दी गई 3 नॉट 3 राइफल्स हैं। उस जमाने से लेकर अब तक ये हथियार उत्तर प्रदेश पुलिस के पास रहे लेकिन अब योगी सरकार आने के बाद से पुलिस को नए हथियार दिए गए हैं।
गाजियाबाद में गणतंत्र दिवस के मौके पर मदरसों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
आज यूपी के बुलंदशहर में 3 नॉट 3 की एक हज़ार से भी अधिक राइफलों को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में अंतिम और सम्मान विदाई दी गई। इस मौके पर न सिर्फ एसएसपी बुलंदशहर सन्तोष कुमार सिंह ने 3 नॉट 3 का इतिहास साझा किया, बल्कि 3 नॉट 3 की महत्ता को भी बताया।