7 फीट की परछाई ने कर दिया है इस शख्स का जीना हराम, कोई नहीं कर पा रहा मदद

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहां पर जाने पर आपको कुछ अनजान शक्तियों का एहसास हो सकता है। ऐसी जगहों पर जाने से लोग बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि बुरी शक्तियां उनका नुकसान कर सकती हैं।

यह बात शायद थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बुरी शक्तियों ने परेशान कर दिया है, यहां तक कि बुरी शक्तियों की वजह से उसकी प्रेमिका भी उससे अलग हो गयी है।

7 फीट की परछाई

बता दें कि इस 37 साल के शख्स का नाम एड बुकर है। एड मध्य अमेरिका में रहते हैं। इस शख्स ने एक ऐसी गलती कर दी थी जिसका खामियाजा वो आजतक भुगत रहा है।

बता दें कि एड ने हाल ही में घर से भूत भगाने की क्रिया में भाग लिया था जिसके बाद इसके साथ अजीबों-गरीब घटनाएं होनी शुरू हो गईं। इस क्रिया से लौटकर घर आने के बाद से लगातार एड की सेहत गिरती जा रही है और वो दिमागी तौर से काफी परेशान भी रहने लगे हैं।

एड ये समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा था। लेकिन एक दिन उन्होंने अपने घर पर देखा कि गेम खेलने वाला पास अपने आप चल रहा है साथ ही उन्होंने अपने घर में एक परछाई को भी देखा जो 7 फ़ीट ऊंची थी, इस परछाई की तस्वीर भी उन्होंने खींच ली थी।

बता दें कि सिर्फ एड ही नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड भी इस समस्या से परेशान हैं।

1000 साल पुराणी इस गणेश मूर्ति का रहस्य अभी भी है अनसुलझा, जानकर सब हैं हैरान…

दरअसल हाल ही में जब एड की गर्लफ्रेंड डोना हॉल 31 घर पर मौजूद थीं तभी अचानक उनपर किसी ने हमला कर दिया और उन्हें पीछे से धकेलकर जमीन पर गिरा दिया। बता दें कि यह कोई अदृश्य शक्ति थी जिसने उनपर हमला किया।

इन घटनाओं से परेशान होकर डोना ने एड से ब्रेकअप भी कर लिया।

इन सब चीजों को लेकर एड काफी परेशान रहने लगे हैं और लगातार उनकी सेहत गिरती जा रही है।

एड पहले भी कई ऐसी क्रियाओं में भाग लेते रहे हैं और यही वजह है कि एक अदृश्य शक्ति ने उन्हें अपना निशाना बनाया है।

 

LIVE TV