7 जन्मों का बंधन नहीं टिका 70 मिनट तक, चट शादी पट तलाक, पढ़ें खबर

शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता है, जिसका संबंध सात जन्मों से होता है। लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में एक शादी सात जन्म तो दूर, एक घंटे भी नहीं टिक पाई। दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे लेने के तुरंत बाद ही उनका तलाक हो गया। इसकी वजह बेहद ही चौंकाने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के गोनडल में धूमधाम से शादी का जश्न मनाया जा रहा था। वर और वधु दोनों पक्षों के लोग काफी खुश दिख रहे थे। उधर, दूल्हा-दुल्हन ने भी सात फेरे लेकर सात जन्म तक साथ रहने का वादा किया। शादी के बाद दोनों पक्षों ने साथ बैठकर खाना खाने का फैसला किया।

डिनर टेबल पर दूल्हा-दुल्हन के अलावा उनके सगे-संबंधी भी खाना खाने के लिए बैठ गए, लेकिन तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लड़ाई शुरू हो गई। ये लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर बर्तन फेंकने लगे।

लड़के और लड़की वालों के बीच भयंकर लड़ाई होता देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद लड़ाई तो खत्म हो गई, लेकिन साथ ही साथ दूल्हा-दुल्हन का रिश्ता भी हमेशा के लिए खत्म हो गया।

इन 10 स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोज एक अंडा खाएं
वर और वधु दोनों पक्षों ने मौके पर अपने-अपने वकीलों को भी बुला लिया और उसी वक्त दूल्हा-दुल्हन का तलाक करा दिया गया। दूल्हे ने शादी में मिले सारे गिफ्ट भी उसी वक्त लौट दिए और दुल्हन के बगैर ही वो अपने घर चला गया।

LIVE TV