झारखंड में कोयले की तस्करी में 6 लोग गिरफ्तार,दो फरार
कोयले की किल्लत को देखते हुए सभी राज्य के सीएम काफी चिंतित दिखाई दें रहे हैं। प्रधानमंत्री ने स्वयं इस बारे में चिंता जताई हैं। जिसके बाद पीएम मोदी एक बैठक करने वाले हैं। बैठक में इस मुद्दे से जुड़े दिक्कतों का सामना कैसे किया जाएं और कैसे इसका निवारण किया जाएं, इन्हीं सब मुद्दों पर चर्चा की जाएंगी।

वहीं झारखड़ से एक खबर निकल कर आ रहीं हैं, जहां कोयले की तस्करी कर रहे लोगों को पकड़ा गया हैं। मामला झारखड़ के गिरिडीह का हैं। जहां पुलिस ने 6 तस्करों को पकड़ा हैं। पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ लोग कोयले की तस्करी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने 6 तस्करों को पड़ कर जेल भेज दिया। तस्कर कोयले को बाइक पर लाद कर उत्तराखंड ले जा रहे थे। घटना जिले के डुमरी थाना की हैं। वहीं बताया जा रहा हैं कि 6 में से 2 तस्कर पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गए।
पुलिस को कई दिनों से कोयले की तस्करी की सूचना मिल रहीं थी। जिसके बाद पुलिस ने डुमरी जिले में छापामार 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें 2 फरार हो गए। गिरिडीह के एसपी अमित रेणू पुलिस को सख्त निर्देश दिया हैं। जिसमें कहा हैं कि कोयल की तस्करी पर रोक लगाई जाएं। इसके बाद डुमरी के थाना प्रभारी राजू मुंडा के नेतृत्व में छापेमारी की गई और 6 तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। पुलिस ने तस्करों की बाइक को हिरासत में ले लिया हैं। इस तस्करी में पारगो निवासी महादेव मरांडी,धनीलाल हांसदा चंदनकुरवा निवासी महाबीर बेसरा, , राजेन्द्र मरांडी, लालदेव बेसरा और बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के बेलागढ़ा निवासी महादेव हेम्ब्रम को पकड़ कर थाने ले आई. इस दौरान राजेन्द्र मरांडी और लालदेव बेसरा फरार हो गए।
बता दें कि 6 तस्करों में 2 तस्कर फरार हो गए हैं, फरार हुए दो तस्करों से उनके परिवार के सदस्य मिलने आए थे। और इस दौरान बात करते समय दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए जिनकी तलाश पुलिस कर रहीं है और बाकी को जेल भेजने की तैयारी कर रहीं हैं।