6 साल की मासूम आग से झुलसी, नाना ने लगाया सौतेली मां पर आरोप

रिपोर्ट- अंशुल

बदायूं। जिले में थाना अलापुर इलाके के गांव खरखौली खुर्द में एक छह साल की मासूम सन्दिग्ध हालतों में झुलस गई। जिसको लेकर मासूम के नाना ने सौतेली मां और पिता पर जान से मारने का प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा कर आरोपी सौतेली माँ  और पिता की तलाश शुरू कर दी है।

मामला तीन दिन पुराना है यहां अलापुर थाना क्षेत्र के गांव खरखोली खुर्द निवासी हुकुम सिंह की छह साल की बेटी अन्नू आठ जनवरी की रात संदिग्ध हालातों में झुलस गई। परिजन पहले झुलसी बच्ची को निजी अस्पताल ले गए। इलाज के बाद पिता उसे वापस घर ले आया। इसके बाद  गांव विशुनपुरी निवासी मासूम के नाना नर सिंह  बच्ची को लेकर थाना अलापुर पहुंचा।

मासूम के नाना ने आरोप लगाया कि  सौतेली मां रिंकी व पिता बच्ची को रोजाना मारते-पीटते थे। आठ जनवरी की रात उस पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। बच्ची को लेकर चर्चा यह भी  है कि बच्ची के नाम एक बीमा है। इसी रकम को हड़पने के लिए सौतेली मां और पिता ने उसकी हत्या की साजिश रची है। वहीं बच्ची के चाचा ने भी सौतेली माँ पर ही जलाने का आरोप लगाया है।

भारत के इस हिस्से में 24 घंटे में दो बार आया भूकंप

वहीं मामले में पुलिस के अधिकारी का कहना है कि बच्ची के नाना की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया बच्ची को जलाने से जैसी को बात निकल कर नही  आई है। फिलहाल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जांच में जो भी दोषी आया जाएगा उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी

LIVE TV