51 साल की उम्र में भी फिट और बोल्ड हैं पूजा बेदी, देखें अनसीन फोटोज

90 के दशक में पूजा बेदी ने ‘कामसूत्र’ कॉन्डोम का एक ऐड किया था। यह ऐड इतना बोल्ड था कि दूरदर्शन ने उसे चलाने से ही मना कर दिया था। इस ऐड में पूजा बेदी के साथ मॉडल मार्क रॉबिनसन भी दिखाई दिए थे। इस ऐड की वजह से अभिनेत्री को काफी विरोध का भी सामना करना पड़ा था। यहां तक की दूरदर्शन ने उन्हें बैन तक कर दिया था। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी और बातें

पूजा बेदी अपनी फिल्मों के अलावा अपनी बोल्डनेस की वजह से भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। इसी के साथ वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए अक्सर चर्चाओं में रहती हैं।

पूजा बेदी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म विषकन्या से की थी। हालांकि उन्हें असल पहचान आमिर खान की सुपरहिट फिल्म जो जाती वही सिकंदर से मिली थी।

फिल्म में पूजा बेदी ने एक बोल्ड लड़की का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने लुटेरे, फिर तेरी कहानी याद आए, आतंक ही आतंक, और शक्ति सहित कई फिल्मों में काम किया।

फिल्मों के अलावा पूजा बेदी अपने विज्ञापनों और टीवी शोज की वजह से भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं।

LIVE TV